Published On : Fri, Dec 14th, 2018

सलमान खान – कैटरीना कैफ ने कर ली है जनवरी की Booking, फिल्म भारत की ताज़ा डीटेल्स

Advertisement

सलमान खान अपनी होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं और अब खबर है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल को वो जनवरी में पूरा करेंगे। भारत की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल 4 जनवरी से फिल्म सिटी में शूट होगा। ये 27 दिनों का शूट होगा जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर और तबू भी कुछ अहम सीन शूट करेंगे।

इस शेड्यूल में एक गाना भी शूट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये गाना होली का है जिसके कुछ हिस्से सलमान खान ने तब शूट किए थे जब प्रियंका चोपड़ा फिल्म का हिस्सा थीं। अब सलमान को ये हिस्से पसंद नहीं आ रहे हैं और उन्होंने इसे वापस शूट करने की मांग कर डाली है।

भारत, एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का आधिकारिक हिंदी रीमेक है जहां एक आदमी की ज़िंदगी के भारत – पाकिस्तान विभाजन से लेकर 2010 तक की कहानी दिखाई गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.