Published On : Fri, Dec 14th, 2018

‘Cheat India’ की रिलीज पहले इमरान हाशमी ने फिल्म के बारे में दिया बड़ा बयान

Advertisement

बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म ‘चीट इंडिया’ के स्टार इमरान हाशमी ने कहा कि प्रत्येक छात्र और परिजनों के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है. इमरान हाशमी ने कहा कि यह हमारी शिक्षा प्रणाली में मौजूद अनियमितताओं को उजागर करती है. इमरान ने फिल्म के प्रचार के दौरान बुधवार को मीडिया से बातचीत में ये बात कही. उन्होंने कहा, “यह फिल्म प्रत्येक छात्र और माता-पिता को देखनी चाहिए.

इमरान ने कहा, ”हम सभी को पता होना चाहिए कि हमारी सिक्षा प्रणाली में क्या चल रहा है. फिल्म निमार्ताओं के रूप में हम चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाएं, ताकि हमारा दृष्टिकोण प्रगतिशील हो सके.” उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में कहा, “यह हमारी दोषपूर्ण और खराब शिक्षा प्रणाली पर आधारित है. हम सभी इससे प्रभावित हैं, चाहे मैं और मेरे माता-पिता हों या खुद हम माता-पिता हों.

इस शिक्षा प्रणाली में, हम उन बातों को सीखने पर बहुत जोर देते हैं जिसका वास्तविक और व्यावहारिक दुनिया में कोई लाभ नहीं है. इसके अलावा, हमारे शिक्षा तंत्र को बहुत से बिचौलियों, घोटाले और धोखाधड़ी करने वाले कमजोर कर रहे हैं.” ‘चीट इंडिया’ सौमिक सेन द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसमें इमरान हाशमी और श्रेया धनवनतरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.

Advertisement

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया है जिसे दर्शक और आम जनता की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्में बननी चाहिए ताकि शिक्षा जगत में फैली गलत प्रथाओं को खत्म किया जा सके.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.