Published On : Wed, Sep 19th, 2018

भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में दबंग और दीपिका एक साथ

Advertisement

सलमान खान, संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर से काम करते नजर आएंगे. सलमान जिस फिल्म में काम करने जा रहे हैं, इस फिल्म का नाम इंशाअल्लाह होगा. सलमान ने कहा कि हां वह फिल्म में काम कर रहे हैं लेकिन ये सच है कि अभी तक भंसाली ने मुझे स्क्रिप्ट नहीं सुनाई है. इस फिल्म में भंसाली पहली बार ऐसी जोड़ी बनाने जा रहे हैं, जो अब तक फिल्मी परदे पर नजर नहीं आई हैं.

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जा सकता है. पिछले महीने ही भंसाली ने फिल्म का नाम रजिस्टर कराया है लेकिन अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और इसे पूरा करने में 6 से 9 महीने और लगने वाले हैं और फिर वह अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे.

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement