नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 444 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अब उसके पूरे ड्रग्स नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
नागपुर के ताजबाग क्षेत्र में उर्स के मद्देनज़र सक्करदरा पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सक्करदरा तालाब गार्डन के पास एक युवक गांजा बेचने के उद्देश्य से संदिग्ध हालत में घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 26 वर्षीय विजय देवानंद ताजने, निवासी रानी भोसलेनगर, भांडे प्लॉट, के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 73 प्लास्टिक पाउच में पैक 444 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल सक्करदरा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अपराधियों की खैर नहीं! गैंग और बदमाशों की बनेगी पूरी ‘कुंडली’ #NagpurNews...
गोंदिया के देवरी में ईद-ए-मिलाद का जश्न! निकली भव्य रैली #EidMilad #EidMiladUnNabi...
मुंबई आंदोलन से पहले रविकांत तुपकर को पुलिस का नोटिस! #RavikantTupkar #KisanAndolan...
शादी का झांसा, बार-बार संबंध और फिर इनकार! #NagpurNews #Sitabuldi #CrimeNews #MaharashtraNews





