Published On : Thu, Nov 14th, 2019

मनीषनगर : सई पेपर्स एंड मेन्यूफैक्चर्स डिस्पोजल फैक्टरी में आग

Advertisement

नागपुर: बुधवार की रात करीब 8 बजे मनीषनगर पूर्ति बाजार के पास स्थित सई पेपर्स एंड मेन्यूफैक्चर्स डिस्पोजल फैक्टरी में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया. फैक्टरी मालिक का नाम रोहित चंद्रकांत दीहाहुत है. अग्निशमन विभाग ने करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी में रखी हुई कई मशीनें और लाखों का माल जलकर खाक हो गया. भारी नुकसान से फैक्टरी के मालिक को भारी सदमा पहुंचा है.

2 गाड़ियों को लगाया काम पर
अग्निशमन विभाग को रात 8.20 बजे आग लगने की सूचना स्थानीय निवासी ने दी. सूचना मिलते ही नरेंद्रनगर से एक और सक्कदरा फायर स्टेशन से एक अग्निशमन गाड़ी रवाना हुई. करीब 10-15 मिनट के अंतराल में फायर टीम घटनास्थल पर पहुंची व आग बुझाने में जुट गई. फैक्टरीमें डिस्पोजेबल पेपर के पत्तल बनाए जाते हैं. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया.

नहीं लगे थे फायर इक्विपमेंट
अनुमान है कि इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी. फैक्टरी में किसी भी प्रकार के कोई फायर इक्विपमेंट नहीं लगे थे. इस कारण आग लगते ही उसे तत्काल काबू में नहीं किया जा सका. फैक्टरी में यदि फायर इक्विपमेंट लगे होते तो अधिक नुकसान होने से बचा जा सकता था. आसपास कोई मकान या अन्य फैक्टरी नहीं होने के कारण आग बुझाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.