Published On : Thu, Nov 14th, 2019

राशिफल 14 नवंबरः देखें आज किन-किन राशियों में धन प्राप्ति का योग है

Advertisement

मेष: गुरुवार को चंद्रमा और शुक्र एक दूसरे से सातवीं राशि में रहेंगे। इस शुभ संयोग के अलावा चंद्रमा का अपनी उच्च राशि वृष में होना कई राशियों के लिए सुखद रहेगा। लेकिन मंगल की दृष्टि अनुकूल नहीं होने से कई राशियों के लोगों को परेशानी हो सकती है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखिए….

सितारे आज शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। पुराने मित्रों और संबंधियों की सहायता से आपके काम बनेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। धन प्राप्ति का योग है। आज के लिए सलाह है कि कम बोलें और सोच कर बोलें, नहीं तो नुकसान हो जाएगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन आपका सुखद रहेगा। काम करने का उत्साह रहेगा, सभी काम समय से पूरा कर पाएंगे। लंबे समय से चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपके काम का तारीफ होगी। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन को संयमित रखिएगा आज खर्च का योग बन रहा है। गैर जरूरी कार्यों पर भी धन व्यय होगा। जल्दबाजी में कोई काम ना करें, सोच-समझकर फैसला लें। मन उलझन में रहेगा, कार्यों में बाधाएं आएंगी। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज दिन का आरंभ सुखद और आनंददायक रहेगा। नौकरी में आपका संतुष्टि जनक प्रदर्शन करेंगे, व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। निवेश के मामले में आप जोखिम भी ले सकते हैं, फायदा होगा। अटके कार्य आज पूरा कर पाएंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सगे-संबंधियों से बात-चीत हो सकती है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान के साथ यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि संतान को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: सितारे आज मेहरबान रहेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। काम-काज में नए अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। उचित और शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: लंबी दूरी की यात्रा आज हो सके तो टाल दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जोखिम लेना हानिकारक हो सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:आज हर तरफ से आपके लिए लाभ की स्थिति है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। शेयर में धन निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। क्रय-विक्रय के काम में लाभ मिलेगा। नौकरी में दिन सामान्य बीतेगा। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: कामकाज में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्नतिदायक दिन है जिसका लाभ आपको उठाना चाहिए। कहीं अटका हुआ धन आज सामान्य प्रयास से वापस मिल सकता है। प्रभाव बढ़ेगा, विरोधी परास्त होंगे। अचानक कोई शुभ समाचार आपको आनंदित करेगा। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज सुबह से ही आप आनंद और मनोविनोद के मूड में रहेंगे। समय पर सही निर्णय लेने की वजह से लाभ मिल सकता है। अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे, सहयोग मिलेगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी, इंटरव्यू और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:आज आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज उलझन की स्थिति रहेगी। बड़े आर्थिक फैसले हो सके तो आज टाल दें। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण आज हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। गले एवं सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है ध्यान रखें। गुप्त शत्रु आज शांत रहेंगे। छोटे भाई-बहनों से सहयोग और सुख मिलेगा। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.