Published On : Tue, Sep 11th, 2018

अस्वस्थ्य नागपुर शहर के लिए सत्तापक्ष – प्रशासन जिम्मेदार : मनपा स्वास्थ्य समिति

Advertisement

नागपुर – नागपुर महानगरपालिका के स्वास्थ्य समिति के सभापति मनोज चाफ़ले ने पत्र परिषद के माध्यम से कहा कि इंदौर के बनस्पत नागपुर स्वच्छता मामले में काफी पिछड़ा हैं,इसके लिए प्रशासन के साथ सत्तापक्ष जिम्मेदार हैं,सभी संबंधित पर कारवाई होनी चाहिए।
ज्ञात हो कि ३ वर्ष पूर्व इंदौर की मनपा नागपुर शहर का दौरा किया था,उन्होंने स्वच्छता को लेकर दौरा किया था।ठीक ३ साल बाद नागपुर मनपा की टीम इंदौर गई,और वहां का स्वच्छता को लेकर प्रबंधन देख लौटी। लौटने के बाद सभापति ने इंदौर की तुलना में नागपुर काफी पिछड़ गया है।

सभापति को उनके विभाग की कोई जानकारी नहीं,अनगिनत सवाल का जवाब देने से टाल गए। ३ नगरसेवक के घर में डेंगू के नमूने मिले,वे उन पर कारवाई के साथ नाम बताने में अंत तक टालमटोल करते रहे। जनवरी से जनजागरण किया जा रहा,लेकिन कितना किया उसका कोई डाटा देने में असफल रहे। फाउगिंग मशीन मामले में सभापति गुमराह करते रहे। जबकि मशीन तो कम है,शहर की जनसंख्या २५ से ३० लाख और मशीन मात्र ३ हैं।

मलेरिया फलेरिया विभाग लावारिश है,विभाग प्रमुख स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक नहीं सुनती। उल्लेखनीय यह है कि सभापति स्वास्थ्य विभाग में खरीदी और कारखाना विभाग को स्वास्थ्य विभाग के अधीन लाने के जुगत में सक्रिय है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.