Published On : Tue, Sep 11th, 2018

महा मेट्रो का नैशनल कॉमन मल्टीयूटिलिटी कार्ड बनकर तैयार

Advertisement

नागपुर – महा मेट्रो द्वारा माझी मेट्रो के लिए विशेष तौर पर बनाये गए नैशनल कॉमन मल्टीयूटिलिटी कार्ड को जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। देश भर में अपने तरह के इस पहले प्रयोग के तहत इस कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ मेट्रो में सफर के लिए सीमित न होकर अन्य रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन में उपयोग में लाया जा सकता है। इस कार्ड को लेकर 30 सितंबर 2017 नागपुर मेट्रो के खापरी स्थित डेपो में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और तत्कालीन एसबीआई बैंक की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य की मौजूदगी में करार हुआ था। इस करार के अनुसार इस विशेष कार्ड को तैयार कर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बैंक की होगी। बैंक ने इस कार्ड का प्रारूप तैयार कर लिया है और जल्द ही इसका इस्तेमाल नागपुर की जनता कर सकेगी। नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बैंक द्वारा तैयार किये गए प्रारूप को पंसद किया है। मेट्रो द्वारा जल्द इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का फ़ैसला भी ले लिए गया है। मेट्रो के अनुसार पब्लिक की डिमांड के आधार पर बैंक को कार्ड उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया जायेगा।

माझी मेट्रो के उप महाप्रबंधक ( कॉर्पोरेट संचार ) अखिलेश हलवे ने बताया की महा मेट्रो का उद्देश्य मेट्रो से सफर करने वाले यात्री की जिंदगी को आसान बनाना है। नागपुर मेट्रो का काम तेज गति से हो रहा है। ऐसे में हमारी कोशिश है की भविष्य की आवश्यकता को अभी से ही विकसित कर लिया जाये। नागपुर मेट्रो कमर्शिल रन की प्रक्रिया तक पहुँच चुकी है। इसलिए व्यवस्था निर्माण की दिशा में भी तेजी से बढ़ा जा रहा है। हर व्यक्ति दिन में विभिन्न सुविधाओं के लिए कई बार वित्तीय लेनदेन करता है। महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित ने नागपुर में मेट्रो के यात्रियों के लिए एक ऐसे कार्ड की संकल्पना सोची जिससे मेट्रो के यात्री के सभी काम हो सके। इसी दिशा में बढ़ते हुए मल्टीयूटिलिटी कार्ड को लागू करने का काम शुरू हुआ। यह काम पूरा हो चुका है जल्द ही ये कार्ड शहर की जनता के हाँथो में होगा।

क्या है मेट्रो द्वारा तैयार मल्टीयूटिलिटी कार्ड

इस कार्ड को देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई के सहयोग से तैयार किया गया है। इस कार्ड के ऑनर का एसबीआई द्वारा अकाउंट खोला जायेगा।

Advertisement

अकाउंट में अकाउंट होल्डर पहले से ही राशि रख सकेंगे।

यह कार्ड एटीएम और पे कार्ड जैसा होगा जिसका इस्तेमाल किसी भी जगह डिजिटल भुगतान के लिए किया जा सकेगा। इस कार्ड के वित्तीय लेनदेन की जानकारी अकाउंट होल्डर के पास उसके मोबाईल और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है। यह कार्ड मेट्रो के साथ नागपुर की अन्य परिवहन सेवाओं के साथ जुड़ा रहेगा। इस कार्ड व्यवस्था में नागपुर महानगर पालिका की पार्टनर की भूमिका में है। यह कार्ड EVM ( यूरोपे,मास्टर,विषा ) पद्धति पर आधारित रहेगा।

कहाँ हो पायेगा इस्तेमाल

इस कार्ड का इस्तेमाल ऑटो,बस,टैक्सी के डिजिटल पेमेंट भुगतान के लिए

शॉपिंग मॉल,रेस्टोरेंट,थियेटर के साथ अन्य जगह जहाँ डिजिटल पेमेंट भुगतान की व्यवस्था हो काम करेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.