Published On : Thu, May 26th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ऑफलाइन मुर्गी वितरण को लेकर सत्तापक्ष-विपक्ष ‘भिड़ंत’

Advertisement

-जिलापरिषद में चल रही शह मात का खेल

नागपुर : नागपुर जिला परिषद के कुछ सदस्यों द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा गरीबों को रोजगार देने के लिए बांटी जा रही मुर्गियों के आवेदन ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन किए जाएं.ऐसी मांग कर रहे हैं.इस मुद्दे को लेकर पशुपालन विभाग की बैठक में गर्मागर्म चर्चा हुई । चर्चा में धांधली होने की शंका जाहिर की गई.

जिला परिषद को हाल ही में बकरी वितरण योजना में बड़ी अनियमितता हुई थी। इसके बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुर्गों को लेकर ‘भिड़ंत’ होने लगी है. जिस प्रकार से उठापठक शुरू है,यह योजना से गौर-गरीब वंचित रहने वाले है और पदाधिकारियों के पहल पर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिए बिना गांव के संपन्न लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है.

जिला परिषद के पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान पर बकरी एवं मुर्गी वितरण योजना का क्रियान्वयन किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे ने सुझाव दिया कि प्रक्रिया को ऑफलाइन किया जाना चाहिए। विरोधियों ने आपत्ति जताते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया को बनाए रखने की मांग की।

Advertisement

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान भी विभाग के अध्यक्ष और सदस्यों को कोई अधिकार नहीं दिया गया। इसके बजाय, आवेदन को एक निजी व्यक्ति के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया था। इसलिए योजना को ऑनलाइन लागू किया जाए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.