Published On : Mon, Apr 10th, 2017

आरटीई के दूसरे ड्रा के बाद 2614 अभिभावकों को भेजे एसएमएस

Advertisement


नागपुर:
 आरटीई के अन्तर्गत शिक्षा के अधिकार का कानून पारित होने के बाद गरीब छात्रों कॊ शिक्षा मिलना आसान हो गया है। आरटीई के तहत नागपुर शहर मे पहले ड्रॉ के बाद दूसरा ड्रॉ 6 एप्रिल को निकाला गया। जिसके अन्तर्गत करीब 2614 बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस भेजे गए हैं। सभी बच्चों के अभिभावकों को 12 अप्रैल तक दिए गए स्कूलों मे अपने बच्चों के एडमिशन कराने होंगे।

जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षणाधीकारी दीपेंद्र लोखन्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल तक सभी अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले करा लें। उन्होनें बताया कि अभी 3 हजार दाखले होना बाकी है। अभी और 2614 दाखिले लिए जाएंगे। बचे हुए दाखिलों के िलए तीसरा ड्रॉ भी निकाला जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.