Published On : Mon, Apr 10th, 2017

जिल्हाधिकारी कार्यालय में दिव्यांग को इनोवा कारचालक ने मारी टक्कर

Advertisement

Divyang Accident in collector Office
नागपुर: 
सोमवार दोपहर 3 बजे दिव्यांग ईश्वर घोरटकर अपनी तीन पहिया साइकिल पर जिल्हाधिकारी कार्यालय में आए थे। जिसकी साइकिल को एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। इस दुर्घटना में दिव्यांग को काफी चोटें आयी हैं। जबकि इस टक्कर में दिव्यांग की साइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है। इनोवा गाड़ी का नम्बर MH-31-SW-8888 है। खासबात यह है की जिल्हाधिकारी कार्यालय परिसर में होती है बावजूद इसके इस तरह की घटना होना ताजुब्ब है।

इस घटना की जानकारी ईश्वर घोरटकर की ओर से नागपुर शहर कांग्रेस के अपंग सेल के अध्यक्ष और प्रभाग 2 के नगर सेवक दिनेश यादव को दी गई। जिसके बाद दिव्यांग साथी की मदद के लिए वे लोग जिल्हाधिकारी पहुंचे। ईश्वर का रहना टांडापेठ के लाल दरवाजा के पास है। वे संजय गांधी निराधार योजना की ऑनलाइन जानकारी लेने के लिए जिल्हाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 10 मिनट के अंतराल पर सदर पुलिस स्टेशन है। लेकिन पुलिस को फोन लगाने के बाद भी पुलिस मौके पर करीब 1 घंटे देरी से पहुंची। पुलिस की ओर से ईश्वर घोरटकर को अस्पताल पहुंचाया गया। जिल्हाधिकारी कार्यालय के बाहर विकलांगो के वाहन रखने के लिए पार्किंग दी गयी है। लेकिन यहां लोगों और अधिकारियों की और से कार पार्क की जाती है। जिल्हाधिकारी कार्यालय में ही नियमों की धज्जिया उड़ई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.