Published On : Tue, Apr 16th, 2019

आरटीई अंतर्गत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा अलॉटमेंट लेटर

Advertisement

नागपुर: पटवर्धन स्कूल स्थित यूआरसी- 1 में 15 अप्रैल को 330 और यूआरसी – 2 में 104 अलॉटमेंट लेटर प्राप्त हुए हैं. सोमवार को पालकों की अनेक शिकायतें आरटीई एक्शन कमेटी के सामने आई हैं. जैसा कि इंटरनेट वालों ने पालकों के फ़ॉर्म ग़लत तरीक़े से भरे.

एससी प्रमाण पत्र वाले विद्यार्थियों को एसटी के कोटे के आवेदन में अंकित हेने के साथ मकान के पतों में भी गड़बड़ियां पाई गईं. इस प्रकार की अनेक शिकायतें कमेटी के पास आई हैं और कई पालकों को अभी तक के जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. लेकिन इस चूक को सुधारने के लिए कमेटी समय देगी. पालक लोगों की समस्याओं को देखते हुए वेरीफिकेशन ऑफ़िसर की उपस्थिति में टोकन देने का कार्य शुरू हुआ है.

पालकों को परेशानी न हो इसलिए टोकन लाने के अनुसार उनके दस्तावेजों की जांच की जाएंगी और पालकों की अफरातफरी देखते हुए पुलिस का बंदोबस्त भी लगाना पड़ा. टोकन लेने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और शांतिपूर्वक प्रक्रिया की गई .

भास्कर जोड़े अध्यक्ष वेरिफ़िकेशन कमिटी तथा शाहिद शरीफ़ चेयरमैन आरटीई एक्शन कमेटी की उपस्थिति में 12 अप्रैल को लिए गए यूआरसी-1 का वेरीफिकेशन कमिटी 87 प्रति आवेदन को अलॉटमेंट लेटर स्कूल के लिए दिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.