Published On : Tue, Apr 16th, 2019

वर्ल्ड कप 2019 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

Advertisement

नागपुर: इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 10 टीमों के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई बैक-अप विकेटकीपर की जंग में दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को पछाड़ दिया है. पंत को टीम इंडिया की 15 सदस्यों वाली टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा टीम में युवा ऑल-राउंडर विजय शंकर को भी टीम में शामिल किया गया है. इस ऐलान के साथ ही ये साफ हो गया है कि अगले महीने इंग्लैंड में जाने वाली इस टीम इंडिया पर अब विश्वकप लाने का दारोमदार है. विश्वकप 2019 की टीम के लिए ये 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका टिकट पहले से ही पक्का था.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा बतौर उप-कप्तान टीम के साथ जाना तय थे. इसके अलावा ओपनिंग में शिखर धवन, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका टिकट विश्वकप के लिए पक्का था.

सोमवार दोपहर हुई चयन समिति की बैठक में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने मुंबई में विश्वकप में जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की. आईसीसी ने खिलाड़ियों को चयन करने के लिए सभी देशों के बोर्ड को 23 अप्रैल तक का समय दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.