Published On : Fri, Mar 16th, 2018

दो दिनों में मिलेगी 429 स्कूलों को आरटीई की निधि – शिक्षणाधिकारी

Advertisement


नागपुर: आरटीई के अंतर्गत केवल नागपुर जिले के लिए 11 करोड़ 92 लाख रुपए लगभग डेढ़ महीने पहले राज्य सरकार ने मंजूर किए थे. आरटीई के तहत एडमिशन देनेवाले इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालकों ने निधि नहीं मिलने से नाराजगी जताई थी. जिसके बाद अब 2 दिनों में स्कूलों को निधि दिए जाने की जानकारी शिक्षणाधिकारी ने दी है. डेढ़ महीने बाद भी स्कूलों को निधि नहीं मिलने की वजह से मिस्टा ( महाराष्ट्र इंग्लिश स्कूल ट्रस्टीज एसोसिएशन ) के पदाधिकारियों ने जिला परिषद् के सीईओ और शिक्षणाधिकारी को निवेदन दिया था. पदाधिकारियों ने यह भी चेताया था कि निधि नहीं मिलने की वजह से वे विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं देंगे.

जिसके बाद शुक्रवार को जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने स्कूल संचालकों को दिलासा देते हुए कहा कि 2 दिनों में 429 स्कूलों को निधि दी जाएगी . उनके पास निधि आ चुकी है. भले ही शिक्षणाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दो दिनों में निधि दी जाएगी, लेकिन मिस्टा के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से शिक्षा विभाग की ओर से यही कहा जा रहा है. निधि आने के बाद भी उसे रोकने का क्या कारण है ऐसा सवाल भी मेस्टा ने किया है. शिक्षा विभाग के ही एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भले ही शिक्षणाधिकारी दो दिनों में निधि देने की बात कर रहे हैं, लेकिन इस प्रोसेस को कम से कम एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above