Published On : Sat, Feb 11th, 2017

सबको शिक्षा के अधिकार के लिए निशुल्क शिविर 25 तक

Advertisement


नागपुर:
 वंचित तबके के मेधावी बच्चों को बेहतरीन स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से लागू ‘राइट टू एजुकेशन’ यानी शिक्षा के अधिकार की तहत नागपुर शहर एवं जिले के बच्चों को आगामी शैक्षिक सत्र में प्रवेश दिलाने के लिए 25 फरवरी तक एक शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर के जरिए जरुरतमंद ऑनलाइन पद्धति से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस साल यानि आगामी सत्र के लिए 622 स्कूलों में शिक्षा के अधिकार की तहत वंचित तबके के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा की व्यवस्था है।

आयोजित शिविर में सहभागियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। शहर के छह क्षेत्र में ये ऑनलाइन प्रवेश शिविर लगाए गए हैं। ये क्षेत्र हैं; गिट्टीखदान में पंचशील नगर, रामदेवबाबा टेकड़ी पर, दीपक नगर में, साइबर सिटी में, टीवी टावर के पास और बर्डी के आनंद नगर में। गत 9 फरवरी से ये शिविर सक्रिय हैं और 25 फरवरी तक इन शिविरों के जरिए अपने मेधावी बच्चों के प्रवेश के लिए वंचित तबके के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगामी सत्र 622 स्कूल में लगभग सात हजार सीट ‘शिक्षा के अधिकार’ की तरह आरक्षित हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.