नागपुर: जिले के पालकमंत्री के अनुसार पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े और मध्य नागपुर के विधायक विकास कुंभारे आज के वक़्त के रॉबिनहुड हैं। महानगर पालिका चुनाव के लिए प्रभाग 22 में कार्यालय का उदघाटन करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने उक्ताशय के उदगार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर शहर के विकास के लिए 28 हजार करोड़ रुपए की निधि आवंटित की है। इस निधि में से 14 सौ करोड़ विधयक खोपड़े और विधायक कुंभारे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए खींच ले गए, इसी लिए इन दोनों विधायकों को आज के वक़्त का रॉबिनहुड कहा जा सकता है।
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अंतिम कुछ शब्दों ने माहौल को कुछ हल्का किया और उपस्थित लोगों ने अपने धड़कते दिलों को जरा शांत किया, चेहरे पर मुस्कराहट बिखेरी और बड़ी देर तक तालियां बजाकर पालकमंत्री के मजाकिया अंदाज को सराहते रहे।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




