Published On : Mon, Oct 27th, 2014

उमरखेड : 21 हजार का गुटखा जब्त; 1 गिरफ्तार

Advertisement


उमरखेड (यवतमाल)।
गुटखाबंदी होने के बावजूद भी में मराठवाड़ा के हिमालय नगर से आनेवाला अवैध गुटखा पुलिस ने पकड़ाने की घटना विदुल गांव के समीप घटी. चार दिन पहले हुई इस घटना का मामला आज 27 अक्टूबर को दर्ज किया गया. आरोपी हिमालय नगर, नांदेड निवासी स.अरहाद स.अजगर (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी हिमालय नगर से कालना मार्ग से दुपहिया से गुटखा शहर में लाया करता था. इसकी गुप्त जानकारी पुलिस को मिली. गुप्त जानकारी के आधार पर पीएसआय मनोज मानकर, अएसआय महादेव नोके, दिगांबर घूमकर, इमरान खान ने जाल बिछाकर 21,400 रूपये का गुटखा और दुपहिया जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है.

गौरतलब है कि, 23 अक्टूबर को गुटखा पकड़ने के बाद अन्न औषधी प्रशासन के अधिकारी नहीं आने से मामला दर्ज होने में चार दिन विलंब हुआ.

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement