Published On : Mon, Nov 10th, 2014

ब्रह्मपुरी : फिल्मी स्टाइल में 1 लाख की शराब पकड़ी

Advertisement

Liquor seized
ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर)। स्थानीय पुलिस ने कल मध्य रात में शराब तस्करों का फिल्मी स्टाइल में पीछा करके 1 लाख रूपए कीमत की शराब जब्त की. पुलिस ने जब तस्करों के वाहन का पीछा शुरू किया तो उन्हे इस बात का पता लग गया और वे वाहन को तेज गति से भगाने लगे. घबराएं चालक का जंगल में वाहन से नियंत्रण छूट गया और वह सडक से उतरकर पलट गई.

इसमें एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हुआ. जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. शुक्रवार की रात 12 बजे के दौरान पुलिस उपविभाग के कर्मचारियों को बडी मात्रा में शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली. जिसके आधार पर इन सिपाहियों ने अपना काफिला आरमोरी मार्ग की ओर बढाया.

जिन्हे एमएच31 डीसी 6292 क्रमांक की मारोती इको कार ब्रम्हपुरी की ओर आती दिखाई दी. जिस पर पुलिस को संदेह हुआ. जिसने उनका पीछा किया. पुलिस द्वारा पीछा करने का पता चलते ही तस्करों ने पकडे. जाने के भय से कार को भगाना शुरू कर दिया.

गिरफ्तारी से बचने के लिए कार चालक ने शिवाजी चौक से अपनी गाडी को चांदगांव जंगल की ओर मोड लिया. जंगल परिसर में जाकर गाडी पलट गई. चालक वहां से भाग निकला जबकि दूसरा उदापुर निवासी जयपाल नाकतोडे. गंभीर रूप से घायल मिला. जिसे उपचार के लिए नागपुर भेजा गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.