Published On : Sun, Dec 2nd, 2018

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई : एक व्यक्ति से 19 लाख के सोने के आभूषण और क़ीमती पत्थर किए जब्त

Advertisement

आयकर विभाग के हवाले किया गया मामला

नागपुर- नागपुर आरपीएफ ने 19 लाख रुपए सोने के आभूषणऔर कीमती पत्थरों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा. पकडे गए व्यक्ति के पास से 832 ग्राम सोना पाया गया. आरपीएफ ने नागपुर आयकर विभाग के उप निदेशक यह मामला सौपा है जानकारी के अनुसार रविवार को महिला प्रधान आरक्षक उषा तिग्गा तथा आरक्षक विकास शर्मा द्वारा नागपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन न – 16032 अंडमान एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस- 1 के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे बैग के साथ पाया गया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश कुमार मिश्रा और इतवारी नागपूर का निवासी बताया तथा बैग के संबंध मे पूछताछ मे उसने बैग मे सोने के आभूषण तथा कीमती पत्थर होने की बात बताई. इस बात कि पुष्टि करने बैग को लगेज स्कैनर मशीन से स्कैन करने पर सोने के आभूषण तथा कीमती पत्थर की बात सच पायी गयी.

सम्बंधित व्यक्ति को आर.पी.एफ. स्टेशन नागपूर लाकर आगे की जांच के लिए उप निरीक्षक राजेश औतकर के सामने पेश किया गया, उप निरीक्षक राजेश औतकर द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ करनेपर उसने बताया कि, उसके पास के बैग मे रखे सोने के आभूषण तथा कीमती पत्थर खंडेलवाल लोजीस्टिक कूरियर कंपनी मुंबई के द्वारा प्लेटफार्म नं. 03 पर आयी ट्रेन न. 12809 मुंबई मेल से नागपूर भेजा गया है. बतौर कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर उसने उसे ट्रेन से प्राप्त किया है तथा उसके पास आभूषण के संबंध मे कोई भी रसीद या संबन्धित कागजात नहीं है. उसके बाद निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त द्वारा आयकर विभाग नागपुर को सूचित किया गया.

इसके बाद आयकर विभाग नागपुर के निरीक्षक अमित सरदार स्टाफ के साथ आरपीएफ स्टेशन उपस्थित हुये. उनके द्वारा मामले मे जांच करने पर सरकारी व्यलूअर द्वारा प्राप्त आभूषणो को तोला गया, जिसमे कूल वजन 832 ग्राम सोने के आभूषण तथा कीमती पत्थर पाए गए, जिसकी अंदाजन कीमत 19 लाख रुपये आँकी गई. आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु नागपुर आयकर विभाग उप निदेशक के हवाले किया गया. आगे की जांच आयकर विभाग नागपुर द्वारा जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.