Published On : Sun, Dec 2nd, 2018

जीतो प्रीमियर क्रिकेट लीग- 2018 के फाइनल मुकाबले में जेजानी फार्च्यून फाइटर्स जीती

Advertisement

नाकोड़ा चैलेंजर्स को 26 रनों से हराया

नागपुर- जीतो नागपुर चैप्टर द्वारा बिशप कॉटन स्कूल मैदान में आयोजित जीतो प्रीमियर लीग-2018 के आखरी दिन यानी रविवार को खेले गए फाइनल क्रिकेट मैच में जेजानी फार्च्यून फाइटर्स की टीम ने नाकोड़ा चैलेंजर्स को हराकर जीत हासिल की. नाकोड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ. जेजानी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में नाकोड़ा चैलेंजर्स की टीम 12 ओवर में 7 विकेट गवांकर केवल 93 रन ही बना सकी.

जेजानी की टीम ने फाइनल मैच 26 रनो से जीत लिया. इस मैच में जेजानी टीम के संदेश गोलछा को मैन ऑफ़ दी मैच से सम्मानित किया गया. जबकि नाकोड़ा चैलेंजर्स के विकास जैन ने अपनी टीम को जिताने के लिए काफी प्रयास किया. उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया. लेकिन उनकी यह पारी किसी काम न आयी.

इस फाइनल मैच में जीतो के चेयरपर्सन उज्वल पगारिया और पूर्व सांसद अजय संचेती समेत सचिव प्रतिक सरावगी, नितिन खारा, संयोजक मनीष छल्लानी, आनन्द भरूत,और धीरज मालू समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.