Published On : Sat, Sep 20th, 2014

मोहपा : बिना स्पीड ब्रेकर के ही बना दी सड़कें

Advertisement

without speed breakers  roads Mohpa
मोहपा (नागपुर) । मोहपा शहर में विभिन्न इलाकों में सीमेंड रोड बनाए गए हैं, मगर कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाने से ये रोड जानलेवा साबित हो रहे हैं. स्पीड ब्रेकर के अभाव में गाड़ी चलाने वाले इतनी स्पीड से गुजरते हैं कि लगता है जो सामने आएगा उसे बस उड़ा ही देंगे.

ऐसा ही एक वार्ड है गलबर्डी वार्ड. यहां पर पुरानी बस्ती में स्थित गलबा देव से लेकर खुमारी रोड तक जहां सीमेंड रोड बनाया गया है, वहीं नई बस्ती में त्र्यंबक राउत के घर से लेकर तो खुमारी रोड तक डामर का रोड बनाया गया है. इन दोनों रास्तों पर कहीं पर भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है. ये दोनों रास्ते व्यस्त रास्ते माने जाते हैं. दो, तीन और चार पहिया वाहन चालक बिना रुके तेजी से इन रास्तों से गुजरते हैं. ऐसे में कभी भी किसी बच्चे के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है. कई बार बच्चों को धक्का देकर वाहन चालक आगे बढ़ जाते हैं. नगर परिषद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए.

without speed breakers  roads Mohpa

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.