Published On : Sat, Sep 20th, 2014

नवरगांव : औने-पौने दाम पर बिक रही है खाद

Advertisement


नवरगांव (चंद्रपुर)। 
देरी से हुई अनियमित बारिश से किसी तरह ऊबरे किसानों के सामने अब यूरिया की किल्लत की समस्या सिर उठाए खड़ी हो गई है. नवरगांव क्षेत्र में किल्लत के चलते कृषि केंद्रों में खाद की बिक्री अनाप-शनाप मूल्यों पर की जा रही है. मगर कृषि विभाग कानों में तेल डाले बैठा है.

विलंब से बारिश के चलते अनेक किसानों को दो-दो बार बुआई करनी पड़ी है. जैसे-जैसे अब धान की रोपाई हो पाई है तो खाद की कमी दिखाकर औने-पौने दाम पर खाद बेची जा रही है. किसान घूम-घूमकर खाद खरीद रहे हैं. किसानों से प्रति बैग 50 से 60 रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं. किसान पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. ऐसे में खाद उसका जीना मुहाल कर रही है. किसानों ने कृषि विभाग से इस ओर ध्यान देकर खाद की उपलब्धता और मूल्य को ठीक करने की मांग की है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.