Published On : Wed, Feb 12th, 2020

सेंट्रल एवेन्यू रोड: हाईस्पीड के चलते 2 युवकों की मौत

Advertisement

नागपुर. सेंट्रल एवेन्यू रोड के भावसार चौक पर मंगलवार की दोपहर भयानक हादसा हुआ. हाईस्पीड के चलते 2 बाइक आपस में भिड़ गई. एक बाइक पर सवार 2 युवकों के सिर सीधे डिवाइडर से टकरा गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 1 युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. आरोपी बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया. मृतकों में लष्करीबाग निवासी अभिजीत भूपेंद्र जंगम (21) और मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद जुबैर मोहम्मद साबिर (20) का समावेश है. पुलिस ने जख्मी युवक लष्करीबाग निवासी शिवम राजू वाघमारे (22) की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.49- ए.एन.1093 पर गांधीपुतला से मेयो अस्पताल की ओर जा रहे थे. गाड़ी अभिजीत चला रहा था. भावसार चौक पार करते समय उनकी गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी.

इसी दौरान चितारओली की तरफ से बाइक पर सवार युवक अचानक रास्ते पर आ गया. दोनों गाड़ी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गई. टक्कर होने के बाद शिवम उछल कर रास्ते पर जा गिरा. अभिजीत और जुबैर के सिर सीधे डिवाइडर से टकरा गए. चोट इतनी गंभीर थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई.

इसी बीच आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकला. घटना के बाद रास्ते पर यातायात प्रभावित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भोसले और एएसआई लांजेवार अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक नागरिकों ने जख्मी शिवम को आटो में अस्पताल रवाना कर दिया था. पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव को मेयो अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है. शिवम श्वान का व्यवसाय करता है. उसे लैबराडार नामक श्वान का बच्चा किसी क्लाइंट को पहुंचाना था. टेलीफोन एक्सचेंज चौक से श्वान का बच्चा लेकर तीनों निकले थे. दुर्घटना में उस ‘पपी’ की भी मौत हो गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.