Published On : Tue, Apr 13th, 2021

‘नए साल में कोरोना पर विजय प्राप्त करने का संकल्प करें’

Advertisement

नागपुर: मंगलवार को मराठी नववर्ष प्रारंभ हो रहा है. इस साल कोरोना के साए में मराठी नववर्ष मनाया जा रहा है. इस साल कोरोना पर विजय प्राप्त करने का संकल्प करें, यह आवाहन महापौर दयाशंकर तिवारी ने किया.

मराठी नववर्ष गुढीपाडवा व चैत्र नवरात्र और सिंधी समुदाय के त्योहारों के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं देते हुए महापौर तिवारी ने कहा कि गुढीपाडवा घर पर उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर सादगी से मनाएं. घर से बहार न जाएं, नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र घर में रहकर कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में प्रशासन का सहयोग करें.

नागरिक कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, बार बार हाथ धोने की आदत डालें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें. इससे कोरोना के मामलों पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है. नागरिकों को टीकाकरण कराने का आवाहन भी उन्होंने इस दौरान किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.