Published On : Tue, Apr 13th, 2021

खेल समिति के सभापति ने किया मैदान का निरीक्षण

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के खेल समिति के सभापति प्रमोद तभाणे ने पदभार संभालने के बाद नागपुर शहर के छह विधानसभा क्षेत्रों में छह खेल के मैदानों का विकास करने की पहल की है. इस संदर्भ में उन्होंने सोमवार को दक्षिण नागपुर के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले हनुमाननगर ज़ोन नंबर 3 में खेल मैदान और नेहरुनगर ज़ोन नंबर 5 में मिरे ले-आऊट में युवा सांस्कृतिक खेल मैदान का निरीक्षण किया.

इस प्रतिनिधि मंडल में स्थायी समिति के सभापति प्रकाश भोयर, खेल समिति के सभापति प्रमोद तभाणे व उपसभापति लखन येरवार शामिल थे.चौकोन खेल मैदान में ग्रीन जीम सामग्री उपलब्ध कराने के लिए वार्ड 31 की नगरसेविका उषा पैलट ने निवेदन किया. मिरे ले-आउट में युवा सांस्कृतिक खेल मैदान में चेजिंग रुम, शौचालय, पानी की व्यवस्था आदि सुविधाओं की सख्त ज़रुरत है, विरोधी पार्टी के नेता तानाजी वनवे ने कहा.स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रकाश भोयर ने कहा की मैदान का नवीनीकरण करने की आवश्यकता है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वार्ड 27 की नगरसेविका दिव्या धुरडे ने कहा की मैदान को समतल करने की आवश्यकता है. दोनों खेल मैदानों में आवश्यक सुविधाएं पूर्ण कराने के निर्देश खेल समिति के सभापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक विजय गव्हाणे, मनोज वांढरे, संजय महाले, मनपा के खेल अधिकारी पियुष अंबुलकर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.