Published On : Tue, Sep 16th, 2014

उमरखेड़ : कश्मीर के बाढ़पीड़ितों के लिए 17 को सहायता रैली

Advertisement


उमरखेड़ (यवतमाल)। 
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के लोगों को सहायता पहुंचाने की दृष्टि से मराठा सेवा संघ और शहर के विविध सामाजिक संगठनों की ओर से एक सहायता रैली का आयोजन 17 सितंबर को किया गया है. सहायता रैली स्थानीय कृषि उत्पन्न बाजार समिति से दोपहर 1 बजे निकलेगी. इस रैली में शामिल होने की अपील सामाजिक संगठनों, समाजसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से की है.

इस सहायता रैली में संभाजी ब्रिगेड, जिजाऊ ब्रिगेड, डॉ.पंजाबराव देशमुख राष्ट्रीय शिक्षक परिषद, अपंग संघटना, भारत मुक्ति मोर्चा, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर युवा फोर्स, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया, जगतगुरु तुकोबाराय साहित्य परिषद, जमायते इस्लामी हिंद, दिशा सामाजिक संस्था, मुस्लिम विकास मंच, साहित्यरत्न अन्नाभाऊ साठे विचार मंच, यूथ किंग, मुवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस, स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन अॉफ इंडिया, बामसेफ, दैनिक वृत्तपत्र वार्ताहर संघ, उद्देश क्लब, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, तनिष्का स्त्री प्रतिष्ठा अभियान, इनरव्हील क्लब, गोरबंजारा सखी मंच, यशश्री महिला बजट गट, उड़ान बजट गट, ग्राहक संरक्षण समिति, रोटरी क्लब आदि संगठन शामिल होंगे. यह जानकारी आयोजक मराठा सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेश कदम ने दी है.

Jammu Kashmir Badh sahayta raili

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.