Published On : Tue, Sep 16th, 2014

तलेगांव : बोलेरो से टकराकर कंटेनर हुआ तीन टुकड़े

Advertisement


डिवाइडर पर पलटा, चालक जख्मी

Contener Accident  (3)
तलेगांव शा. प. (वर्धा)।
नागपुर से अमरावती जा रहा एक कंटेनर राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 के सत्याग्रही घाट पर डिवाइडर पर पलट गया. बाद में कंटेनर एक लोडिंग बोलेरो गाड़ी से टकराने के बाद तीन टुकड़े हो गया. इस घटना में कंटेनर चालक जख्मी हो गया. घटना मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से अमरावती की ओर जा रहा कंटेनर क्र. एम.एच.46-ए.एफ-594 सत्याग्रही घाट के टर्निंग के डिवाइडर पर पलट गया. इसी दौरान अमरावती से नागपुर की ओर जा रही बोलेरो क्र.एम.एच.40-टीसीडी-107 लोडिंग गाड़ी कंटेनर से टकरा गई. गाडी को सिर्फ कंटेनर का डैश लगा, जिससे उसका थोड़ा सा नुकसान हुआ है. कंटेनर के तीन टुकड़े हो गए है. इसमें कंटेनर चालक नारपोली पनवेल, मुंबई निवासी ब्रिजलाल सुभ्रतो जैसवाल (32) जख्मी हुआ है. उसका इलाज चल रहा है. भाग्य से कोई जन-हानि नहीं हुई. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात बंद हो गया था. आगे की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नंदनवार तथा पो.कॉ. सुनील मेंढे कर रहे हैं.
Contener Accident
Contener Accident
Contener Accident

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.