Published On : Thu, Jun 3rd, 2021

वर्ष 2020-21 शैक्षणिक सत्र की छात्रवृत्ति शीघ्र जारी करें

Advertisement

– सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे ने दिया विदर्भ अन-एडेड इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट्स असोसिएशन प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन

नागपुर : विदर्भ अन-एडेड इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट असोसिएशन(VIDARBHA UN-AIDED ENGINEERING COLLEGE MANAGEMENT’S ASSOCIATION) के अध्यक्ष विधायक अभिजीत वंजारी ने गत दिनों राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे से मंत्रालय में मुलाकात कर पिछले शैक्षणिक सत्र(वर्ष 2021-22) की छात्रवृत्ति शीघ्र जारी करने की मांग की.मुंडे ने मांग की गंभीरता को देखते हुए सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त से चर्चा कर जरुरतानुसार आदेश जारी करेंगे।

वंजारी ने मुंडे को दिए गए निवेदन द्वारा बताया कि वर्ष 2020-21 में सभी प्रोफेशनल कॉलेज जैसे इंजीनियरिंग,आर्किटेक्चर,फार्मसी,MBA,मेडिकल कॉलेज,पॉलिटेक्निक आदि शैक्षणिक संस्थाओं को स्कॉलरशिप रकम(निधि) नहीं दी गई.जिसकी वजह से उक्त शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत TEACHING-NON TEACHING कर्मियों को पिछले 6 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया हैं,इस कारण उनमें काफी रोष व्याप्त हैं.

मुंडे को वंजारी ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2020-21 का MAHADBT SCHOLARSHIP PORTAL राज्य सरकार द्वारा 8 माह विलंब से क्रियान्वित (ACTIVATE) किया गया. फरवरी 2021 में यह SCHOLARSHIP PORTAL शुरू किया गया.जबकि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के शुरुआत में अर्थात जुलाई माह में शुरू किया जाता रहा.विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए फरवरी 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई.

Advertisement

वंजारी ने मंत्री मुंडे से मांग की कि छात्रवृत्ति के दोनों किश्त की रकम राज्य सरकार के द्वारा किये गए विलंब को ध्यान में रख कर एकसाथ प्रदान की जाए.वैसे भी पिछले शैक्षणिक सत्र वर्ष 2020-21 समाप्त हो चूका हैं.सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही हैं.

विधायक वंजारी कि मांग को गंभीरता से लेते हुए मुंडे ने सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया।अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की कुल रकम के प्रावधान की मंजूरी भी उनके द्वारा वित्त मंत्रालय से प्राप्त कर ली गई हैं.

मंत्री मुंडे से मिले विधायक वंजारी के साथ विदर्भ अन-एडेड इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट्स असोसिएशन के पदाधिकारियों में सर्वश्री अजय अग्रवाल,जुगल माहेश्वरी,ाकिनाश दोरसटवार,प्रमोद पामपटवार,सयाजी जाधव,नितिन पुगलिया,प्रकाश वासाडे आदि ने मंत्री मुंडे का आभार माना।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.