Published On : Thu, Jun 3rd, 2021

NCWA – XI : यूनियन ने संयुक्त “चार्टर आफ डिमांड” का मसौदा किया तैयार

Advertisement

– 23 सूत्री सुझाव दिए HMS,BMS,CITU,AITUC प्रतिनिधियों ने

नागपुर – पिछले दिनों INTUC को छोड़कर शेष चारों यूनियन HMS, BMS , CITU,AITUC के पदाधिकारियों ने बैठक कर नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट(NCWA)- XI के लिए संयुक्त रूप से चार्टर आफ डिमांड का मसौदा तैयार किया। 10 जून तक सीआईएल प्रबंधन के समक्ष संयुक्त हस्ताक्षरित चार्टर आफ डिमांड प्रस्तुत किया जाएगा। जो इस प्रकार हैं

1.- न्यूनतम गारंटी लाभ – वेज का 50 प्रतिशत
2.- वार्षिक वेतन वृद्धि 6 प्रतिशत के हिसाब से प्रतिवर्ष
3.- अतिरिक्त वेज वृद्धि अधिकतम 03 (प्रत्येक 5 वर्ष में)
4.- सर्विस वेटेज एनसीडब्ल्यूए – VIII की तरह
5.- भूमिगत भत्ता – पुनःरक्षित बेसिक 30 प्रतिशत भत्ता
6.- कोलफील्ड्स भत्ता- पुनःरक्षित बेसिक का 10 प्रतिशत नाइट एलाउंस – पुनःरक्षित बेसिक का 5 प्रतिशत
चार्ज एलाउंस – माह के 08 दिन के वेतन के बराबर
7.- इसके अलावा पैरामेडिकल एलाउंस, नर्सिग, रेस्क्यू एलाउंस, डस्ट, स्पेशल एरिया एलाउंस बढ़ाने की डिमांड को लेकर सहमति बनी।
8.- पहली बार कामगारों के लिये मोटर साइकिल हेतु 10 % तथा कार हेतु 20 % कंवेंस एलाउन्स की मांग की जा रही है।
9.- नए भत्तें में रेडियो एलाउंस, सिलाई भत्ता, स्पेशल एलाउंस अभी जो 4 प्रतिशत मिलता है उसे बढ़ाकर 10 % की मांग।
10.- आवास भत्ता (गैर शहरी क्षेत्र) हेतु 10 %।
11.- 55 प्रतिशत पर्कस की भी मांग।
12.- आकस्मिक अवकाश- साल में 15 दिन , मेडिकल-20 दिन।
13.- ईएल अर्जित अवकाश- अन्डरग्राउंड में 12 हाजिरी पर 01 दिन छुट्टी और सरफेस में 15 दिन हाजिरी पर 01 दिन छुट्टी की मांग।
14.- अर्जित अवकाश के नगदीकरण के साथ साथ सीकलीव के नगदीकरण की भी मांग।
15.- अन्य छुटियों में, मैटरनिटी, पैटरनिटी, चाइल्ड केयर लिव की भी मांग।
पेड हाॅलीडे की संख्या बढ़ाने की मांग।
16.- एलटीसी तथा एलएलटीसी हेतु 50000 रुपए तथा 75000 रुपए की मांग।
17.- मेडिकल सुविधा के तहित एयर एम्बुलेंस तथा प्रत्येक खदान के लिए लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस।
18.- पेंशन फंड को मजबूत देने हेतु 20 रुपए प्रतिटन कोयले पर सेस आरोपित किया जाए।
19.- नया पद ए 2, एक्सक्लुसिव स्पेशल तथा कैटेगरी- 7 सृजित करना।
20.- अंडरग्राउंड एलाउंस तथा मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल से जो आयकर की कटौती होती है उतनी राशि अपकीपिंग एलाउंस के नाम पर वापसी।
21.- कंपनी से जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाता है, यदि वह चाहता है कि उसी आवास में रहे, इस हेतु प्रबंधन को आवास आवंटन नियम में सुधार हेतु नियमावली को बनानी चाहिए।
22.- आश्रित को रोजगार की योजना में पात्रता हेतु Direct dependent and Indirect Dependent की मांग।
23.- Superannuation benefits ( सेवानिवृत्ति लाभ) के तहत प्रबंधन से CPRMS में 4.84 प्रतिशत अंशदान तथा पेंशन में प्रबंधन से 9 प्रतिशत की मांग।

वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक का संचालन का संचालन बीएमएस के सुरेन्द्र कुमार पांडे ने किया। बैठक में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महासंघ के महामंत्री सुधीर धुरडे, जयंत अशोले, माधव नायक, दिलीप सातपूते उपस्थित थे। एचएमएस से नाथूलाल पाण्डेय, एसके पांडेय, अख्तर हुसैन, शिवकुमार यादव, एटक से रामेन्द्र कुमार, आरपी सिंह, लखन महतो, हरिद्वार सिंह तथा सीटू से डीडी रामानंदन, श्री सोढ़ी, नरसिंह आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.