Published On : Sat, Aug 31st, 2019

1 सितंबर से 15 दिनों तक नियमित जलापूर्ति

Advertisement

मनपा जलप्रदाय समिति प्रमुख पिंटू झलके की घोषणा

नागपुर: त्योहारों के मद्देनजर आगामी 1 सितंबर से नियमित जलापूर्ति करने की घोषणा मनपा जलप्रदाय समिति प्रमुख पिंटू झलके ने पत्रपरिषद में दी।

याद रहे कि पिछले लगभग 1 माह से सप्ताह में 3 दिन अर्थात एक दिन आड़ जलापूर्ति की जा रही थी। आज जलप्रदाय विभाग सह समिति की अहम बैठक हुई,जिसमें अगले माह के 1 सितंबर से 15 सितंबर तक क्योंकि त्योहारों का मौसम हैं इसलिए नियमित जलापूर्ति की जाने का निर्णय लिया गया। इसी दरम्यान हुई वर्षा और मध्यप्रदेश से मिली पानी की उपलब्धता पर समीक्षा कर आगे का निर्णय जनहितार्थ में लिए जाने की जानकारी दी। झलके ने यह भी बताया कि और 25 दिन भरपूर वर्षा हुई तो शहर के लिए समाधानकारक होंगा। आज से चौड़ाई धरण के 2 द्वार खोले गए।

झलके ने आगे बताया कि फिलहाल तोतलाडोह डैम में 33% और नवेगांव खैरी डैम में 28% पानी हैं, इसके अलावा दोनों डैम के ‘डेड स्टॉक’ भर गए हैं। सिंचाई विभाग का कहना हैं कि पीने का पर्याप्त पानी हैं। साथ हीं कामठी खैरी में 28.92% पानी हैं।

Advertisement

झलके ने यह भी जानकारी दी कि विगत कटौती में 175 एमएलडी पानी की बचत हुई। शहर में पानी की स्थिति गड़बड़ाते जा रही इसलिए अन्य व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा। एमडब्लूआरआर ने निर्देश दिया हैं कि पर्याय व्यवस्था भी मनपा प्रशासन करें। पत्र परिषद में स्थाई समिति सभापति प्रदीप पोहाने,पूर्व स्थाई समिति सभापति दयाशंकर तिवारी,जलप्रदाय विभाग प्रमुख मनोज गणवीर उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.