Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ अट्रोसिटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करें

Advertisement

गुस्साए राकांपा कार्यकर्ताओं ने की मांग

नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर की ओर से भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को गांधी पुतला, चितार ओली चौक पर यह आंदोलन हुआ । पाटिल ने हाल ही में कहा था की कर्मवीर भाऊराव पाटिल, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्कूल शुरू करने के लिए लोगों से भीख मांगी थी।
इस विवादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के नेतृत्व में तीव्र आंदोलन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा की इससे महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य सरकार के मंत्री लगातार अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते एनसीपी कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तहसील पुलिस थाने में जाकर ज्ञापन सौंपा और पाटिल के खिलाफ अट्रोसिटी अधिनियम, 1989 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

Advertisement

इस आंदोलन में पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये, बालबुदे, जानबा मस्के, रमण ठाकर, अफजल फारुकी, जावेद हबीब, वर्षा शामकुडे, लक्ष्मी सावरकर, संतोष सिंह, नूतन रेवतकर, सतीश इतकेलवार, शिव भेंडे, महेंद्र भांगे,अशोक काटले, प्रशांत बनकर, राजेश पाटील, अरविंद भाजीपाले, वसीम लाला, शमीम भाई, सुनीता येरणे, धनंजय देशमुख, दिनकर वानखेडे, सुनील लांजेवार, आशुतोष बेलेकर, पुरुषोत्तम वाडिघरे, हरषद सिद्धीकि, रिंकू पाली, बंटी एलेग्जेंडर, प्यारू भाई, देवेंद्र घरडे, चेतन किंचि, सुफी टायगर, अशफाख खान, कादिर शेख, विनय मुदलियार, राकेश बोरीकर, श्रीधर बुराडे, बाळबुढे गुरुजी, निलेश बोरकर, पुखराज श्रीपाद, राजेश शर्मा, विनोद कावले, पिंकी शर्मा, विजय गावंडे, राजा खान, रियाज खान, संदीप डोरलीकर, अर्चना वाऊ, नंदकिशोर माटे, अनंत रंगारी, जावेद बेग, नागेश वानखेडे, धनराज सदावर्ती, नितीन बाकडे, एस बी अहमद, गोविंद सुतरावे, अरविंद चरलेवार, रेखा गौर, कनिजा बेगम, राजभान सकरवार, सानु शेख, मुकेश जाटव, निषाद हैदर अली, जाकीर शेख, राहुल कोलते, रोहित बोरीकर, निलेश खोब्रागडे, विरू टाले, विनोद धोके, अमोल उके, विजयमाला रामटेके, उर्मिला राऊत, रेखा गौर, भारती गायद्यने, पप्पी भाई, नंदकिशोर माहेश्वरी, वसीम अंसारी, अरविंद मेश्राम, संतोष नरवाडे, मंजू गोडघाटे, निसार अली, हमीद भाई, जाहीर भाई, काजी कलीम, सादिक बेग, अनवर पटेल, जाहीर हक, निखिल चाफेकर, निसार अली, आकाश चिमणकर आदी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.