Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नागपुर मेट्रो का उद्घाटन

Advertisement

विस्तार परियोजना का हुआ शिलान्यास

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर मेट्रो के पहले चरण की दो लाइनों और नागपुर शहर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने वाले खपरी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो विस्तार परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है। इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद कृपाल तुमाने, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले आदि मान्यवर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने जीरो माइल मेट्रो और खापरी मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो से सफर किया। इसके बाद उन्होंने नागपुर मेट्रो के पहले चरण के खापरी मेट्रो स्टेशन के रूट नंबर-2 और रूट नंबर-4 के तहत ‘कस्तूरचंद पार्क से ऑटोमोटिव चौक’ और ‘कस्तूरचंद पार्क से प्रजापति नगर मेट्रो स्टेशन’ रूट पर मेट्रो परिवहन सेवा का उद्घाटन किया। इस चरण के 40 किमी लंबे मार्ग में 36 मेट्रो स्टेशन का समावेश है और इस परियोजना पर 9300 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण में कुल 32 स्टेशन शामिल हैं। यह चरण 43.8 किमी दूरी का है। इस पर 6700 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह उत्तर में कन्हान, दक्षिण में बुटीबोरी एमआईडीसी, पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर और पश्चिम में हिंगना तक मेट्रो सेवा का विस्तार करेगा। यह परियोजना भविष्य में नागपुर शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या को मद्देनज़र रखते हुए अत्यंत महत्त्वपूर्ण तथा मूल्यवान साबित होगी।

Advertisement

खापरी मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेन को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया। इस अवसर पर मेट्रो के महाप्रबंधक बृजेश दीक्षित सहित नागपुर मेट्रो के अधिकारी गण सुनील माथुर, अनिल कोकाटे, अतुल गाडगिल, हरिंदर पांडेय, उदय बोलवनकर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.