नागपुर : नागपुर में छिपे हैं कई पुष्पा वन टू थ्री। सुपारी के आड़ में चल रही है लाल चंदन की तस्करी। बेपरवाह नींद में सोया है प्रशासन। राजस्व खुफिया विभाग, दिल्ली के दल ने आज पुराने ट्रांसपोर्ट नगर में तीन ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर छापेमार कार्यवाही की। सुपारी की आड़ में चल रहा है लाल चंदन का परिवहन? कारोबारी सूत्रों के माने तो नागपुर में सुपारी का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। यहां विदेशों से होते हुए बैंगलोर और अन्य शहरों से सुपारी की बड़ी खेप ट्रकों से आती है।
इनका परिवहन करने वाले पूर्व नागपुर के वर्धमान नगर के समीप स्थित ट्रांसपोर्टनगर के तीन बड़े ट्रांसपोर्टरों द्वारा कथित रूप से सुपारी की आड़ में लाल चंदन का अवैध परिवहन किए जाने की गोपनीय जानकारी डीआरआई के हाथ लगी थी। पुराने और नए मामले में डीआरआई की दिल्ली की टीम ने आज अचानक इन दोनों ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय में छापा मारा। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दिया गया।
लाल चंदन को नागपुर लाकर इसे उत्तर भारत में तेल और इत्र बनाने के लिए भेजा जाता है। नागपुर के ट्रांसपोर्टर फिल्मी ‘पुष्पा’ का किरदार निभा रहे हैं। इस धंधे में मोटी कमाई होने से ट्रांसपोर्टरों द्वारा अवैध तरीके अपनाने की बात कारोबारी सूत्र कह रहे हैं।
सूत्रों की माने तो जिन ट्रांसपोर्टरों पर आज डीआरआई की गाज गिरी, उन्हें पहले भी ऐसे ही किसी मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस पूरे मामले को लेकर डीआरआई बेहद गोपनीयता बरत रही है। लेकिन नागपुर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मध्यभारत में लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में लाल चंदन की तस्करी को आखिर कौन अंजाम दे रहा है, इसका खुलासा जल्द ही करेंगे।”
… Narendra Puri
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news





