Published On : Mon, Nov 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर मंडल मध्य रेल ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

Advertisement

नागपुर : श्रीमती ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल मध्य रेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 146वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31.10.2021 को श्रद्धांजलि अर्पित की और मध्य रेल के आरपीएफ दल सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

श्रीमती ऋचा खरे ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने और इस संदेश को अपने साथी देशवासियों के बीच फैलाने की अपील की।

नागपुर मंडल के सभी स्टेशनों और वर्कशॉप में इसी तरह की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

इससे पहले उन्होंने मध्य रेल के आरपीएफ दल से सलामी ली। इस अवसर पर नागपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.