-ओकवुड लाउंज में कई युवा हुक्का पीते पकड़े गए

नागपुर: जोन 1 के डीसीपी लोहित मतानी के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने बजाजनगर चौक के पास ओकवुड लाउंज में हुक्का पार्लर में छापा मारा। इस दौरान कई युवा हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस ने लाउंज के मालिक नवीन प्रभुदास नथानिअल (35) को हिरासत में लिया है। वह न्यू कॉलनी का निवासी है।
ओकवुड लाउंज में कई दिनों से अवैध तरीके से हुक्का पार्लर चला जा रहा था। हुक्का पीने के लिए बड़ी संख्या में युवा वहां आते-जाते रहते थे। रिहायशी इलाके में होने के कारण स्थानीय लोगों को पार्लर और उसमें आने वाले लोगों से दिक्कत होती थी और वे अक्सर इस बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत करते थे।
शनिवार दोपहर को शिकायत मिलते ही जोन 1 के विशेष स्क्वाड के रितेश मलगुलवार, फहीम खान, प्रवीण फालके और धर्मेंद्र यादव ने लाऊंज पर छापा मारा। पार्लर में मौजूद युवक युवतियां हुक्का पीते हुए नजर आ रही थीं। पुलिस ने पार्लर मालिक नवीन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी बजाजनगर पुलिस को सौंप दी गई है।
वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident #WarehouseFire #TyreWarehouse #news
Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में...
भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...
एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews
नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...
चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather




