Published On : Sat, Apr 25th, 2015

मौदा : डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


मौदा (नागपुर)।
यहां के राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 6 के समीप पावडदौना परिसर में डेढ़ वर्षीय बच्ची पर उसी बस्ती के एक युवक दुष्कर्म करने की घटना उजागर हुई है. मौदा पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह घटना 24 अप्रैल रात 8:30 बजे के करीब घटी. आरोपी मिथुन उर्फ़ धनराज खंबन निषाद (19) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदा-पावडदौना परिसर में ईट भट्टी पर छत्तीसगढ़ के कुछ परिवार कार्यरत है और वही रहते है. शुक्रवार रात 8:00 से 8:30 बजे के करीब उक्त डेढ़ वर्षीय पीड़ित के अभिभावक घर में नहीं थे. इसी दौरान आंगन में खेल रही पीड़ित बच्ची को आरोपी मिथुन उर्फ़ धनराज (19) ने उठाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़ित बच्ची को वही छोड़कर वापस आया. उक्त बच्ची घर में नहीं दिखने पर पीड़ित के अभिभावकों ने उसकी रातभर तलाश की. दौरान पीड़ित बच्ची के पांच वर्षीय भाई ने मिथुन ने बहन को उठाकर ले जाने की बात बताई.

शराब के नशे में धुत मिथुन ने मुझे कुछ नही पता ऐसा कहा. प्रातः एक व्यक्ति जंगल में शौच के लिए गया जहां उसे उक्त बच्ची दिखाई दी. पीड़ित के अभिभवक ने मौदा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया. इस दौरान मिथुन ने अपना अपराध कबुल किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 88/15, 376/2, (एफ) 363, 366, 342 के तहत मामला दर्ज किया. आगे की जांच बी.एम. गायगोले के मार्गदर्शन में पी.एस.आय. नरेंद्र तायडे कर रहे है.

rape

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.