Published On : Sat, Apr 25th, 2015

गड़चिरोली : पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़

Advertisement


एक महिला नक्सली गंभीर जख्मी

सिंधा जंगल की घटना

गड़चिरोली। ग्रामपंचायत चुनाव के चलते तालुका के सिंधा जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों की पुलिस के से साथ मुठभेड़ हुई. यह घटना शनिवार सुबह 11:30 बजे के करीब हुई. इसमें एक महिला नक्सली गंभीर जख्मी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का कुछ सामान जब्त किया है. इस दौरान एटापल्ली तालुका के कुछ पोलिंग पार्टियां अभी तक मुख्यालय में पहुंची नही ऐसी जानकारी है. पुलिस प्रशासन इन पार्टियों को सुरक्षित मुख्यालय में लाने का प्रयास कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू वर्ष के मई से सितंबर माह की वैधता ख़त्म हो रही है. जिससे ग्रामपंचायत के सार्वत्रिक और पोटचुनाव के लिए शुक्रवार को गड़चिरोली जिले के अहेरी उपविभाग में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7.30 से दोपहर 3 तक हुई. इस उपविभाग के अहेरी, एटापल्ली और सिरोंचा तालुका में मतदान हुआ. भामरागड़ तालुका में तालुका मुख्यालय का ग्रामपंचायत चुनाव था. लेकिन वक्त पर नगर पंचायत घोषित नही होने से तालुका में चुनाव नही हुआ. विशेषतः माओवादियों के दहशत के बाद भी इस क्षेत्र में अच्छा मतदान हुआ.

इस दौरान शुक्रवार को दोपहर चार बजे के करीब सिरोंचा तालुका के झिंगानुर-कोपेला मार्गपर मतदान पथक मुख्यालय की ओर वापस आने पर माओवादियों ने पथक पर गोलीबारी की. पुलिस ने भी जवाबी हमला किया. ऐसी ही घटना शनिवार को भी घटी. अहेरी तालुका के देचलीपेठा पुलिस थाना अंतर्गत समाविष्ट सिंधा जंगल में नक्सली घात लगाये बैठे होने की गुप्त जानकारी मिलते ही जिला पुलिस दल के विशेष अभियान दल ने जांच शुरू की. इसी दौरान पुलिस ओर नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इसमें एक महिला नक्सली गंभीर जख्मी होने की जानकारी मिली.

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किया है. दोपहर तक अहेरी, सिरोंचा की पोलिंग पार्टियां मुख्यालय पर पहुंची. लेकिन एटापल्ली तालुका की कुछ पोलिंग पार्टियां सुरक्षा विषयक कारणों से मुख्यालय में नही पहुंची थी.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.