Published On : Thu, Apr 1st, 2021

कोविड नियमों का उल्लंघन कर मनाई गई रंगपंचमी की पार्टी

Advertisement

– PAID HOLIDAY में उपस्थित कर्मियों ने कोई काम नहीं किया

वणी नार्थ – होली त्यौहार के लिए वेकोलि में PAID HOLIDAY के बावजूद डेढ़ दर्जन कामगार आदि आए लेकिन कोई काम नहीं किए. स्थानीय रेलवे साइडिंग में एक भी रैक नहीं भरा गया.अर्थात DISPATCH भी बंद था.इस साइडिंग के प्रभारी,कांटा घर प्रमुख और कर्मी सह अन्य उपस्थित कर्मियों ने जमकर मद्द्पान किया। जबकि इस वक़्त महामारी कोरोना का दौर चरम पर हैं.

अमूमन रंगपंचमी के दिन सुरक्षा कर्मी भी कम ही थे या रहते हैं.लेकिन चुनिंदा मद्द पान के शौकीनों ने एक तीर से दो निशान साधते हुए ड्यूटी बजाने के साथ जश्न भी मना लिया।

सूत्र बतलाते हैं कि खदान में काम को दर्शाया गया था,लेकिन हकीकत में एक भी रैक भरी नहीं गई.दूसरी ओर ड्यूटी बजाने के नाम पर उस दिन का डबल वेतन भी बन गया और पार्टी भी अच्छी खासी व पूर्ण सुरक्षित (पुलिस से ) मनमाफिक मना लिया गया.जबकि स्थानीय जिला प्रशासन ने झुंड में एकसाथ रहने पर पाबंदी लगाई थी.बावजूद इसके नार्थ वणी के रेलवे साइडिंग में जलसा की गर्मागर्म चर्चा हो रही हैं.

Advertisement

इसका पुख्ता सबूत रेलवे साइडिंग में लगे CCTV में कैद होने की जानकारी मिली हैं। छुट्टी के दिन हजारी रजिस्टर में उपस्थितों का पंजीयन के बजाय BLACK BOARD पर उपस्थितों का नाम अंकित किया गया था। स्थानीय नागरिकों ने उक्त मामले की जाँच करवाने हेतु वेकोलि मुख्यालय के सर्वेसर्वा से की हैं.जल्द ही वे उक्त मामले को लेकर जिलाधिकारी सह CVO सह CVC को लिखित निवेदन सौंपेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.