Published On : Tue, Jan 21st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

रामटेक में होगी ‘रामायण’ की गूंज, उदित-शहनाज़-सुखविंदर के सुरों की जादूगरी

Advertisement

नागपुरप्रसिद्ध तीर्थस्थल रामटेक 22 से 24 जनवरी तक सांस्कृतिक और पर्यटन महोत्सव की धूम में डूबेगा। इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन 22 जनवरी को शाम 6 बजे नेहरू मैदान, रामटेक में होगा। आयोजन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

पहला दिन: ‘राममय’ माहौल

पहले दिन की शुरुआत शाम 5:30 बजे मशहूर भजन गायिका शहनाज़ अख्तर के कार्यक्रम से होगी। इसके बाद, 7 बजे पुनीत इस्सर और सिद्धांत इस्सर के निर्देशन में भव्य ‘रामायण’ नाट्य मंचन होगा। सिद्धांत श्रीराम की भूमिका में, शिल्पा रायज़ादा माता सीता के रूप में, और पुनीत इस्सर रावण की भूमिका निभाएंगे।

दूसरा और तीसरा दिन: सुरों का जलवा

Advertisement

23 जनवरी को ‘पापा कहते हैं’ के गायक उदित नारायण का लाइव कॉन्सर्ट होगा, जबकि 24 जनवरी को ‘छैंया-छैंया’ फेम सुखविंदर सिंह अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे।

स्थानीय कलाकारों का जलवा

फेस्टिवल में गीत-संगीत के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतियोगिताएं भी होंगी। मिट्टी कला, स्केटिंग, साइक्लिंग, और मेहंदी जैसी गतिविधियां होंगी। फूड फेस्टिवल और हॉट एयर बैलून जैसे आकर्षण भी दर्शकों को लुभाएंगे।

इस महोत्सव को खास बनाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने सभी नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.