
नागपुर: रामटेक हाईवे स्थित कन्हान टोल नाके के पास रविवार शाम 7.30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने हिरण को टक्कर मार दी. जोर दार टक्कर से हिरण के पीछे के बाएं पैर में गहरी चोट लगी.
वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसाइटी के वन्यजीव प्रेमी नीतीश भांदककर ने हिरण को प्राथमिक इलाज के लिए सेमिनरी हिल्स स्थित ट्रान्जिट ट्रीटमेंट सेन्टर के सुपुर्द किया. सड़कों पर इस प्रकार की घटनाएं आम हैं.
हाल ही में देवलापार में सुबह एक कार चालक ने तेंदुए को टक्कर मार कर घायल कर दिया था, जिसमें उसके पिछले दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं. वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों पर स्पीड लिमिट पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है. इस मौके पर पंकज बादूले, धीरज बादूले, निशित, ऋषि भोकारे, विवेक बनकोटी वन्यजीव प्रेमी उपस्थित थे.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




