Published On : Mon, Dec 17th, 2018

पूर्व नागपुर युवक काँग्रेस द्वारा जुमला क्विज का आयोजन

Advertisement

नागपुर: अखिल भारतीय युवक कांग्रेस सचिव व मनपा नगरसेवक बंटी बाबा शेलके के मार्गदर्शन में व शहर अध्यक्ष तौसीफ खान की प्रमुख उपस्तिथि में पूर्व नागपुर युवक काँग्रेस अध्यक्ष अक्षय दिलीप घाटोले के नेतृत्व में लकडगंज स्तिथ साप्ताहिक बाज़ार में जुमला क्विज कांटेस्ट लेकर जनता की परेशानियों और समस्याओं के प्रति लोगों की नाराजगी को अनोखे तरिके से व्यक्त किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से जनता मोदी का मुखवटा लगाए व्यक्ति से जनता ने 2014 में किए जुमलेबाज़ी कर जनाधार मिलने पर एक भी वादा पूरा ना किया जाने पर निशाना साधा.

इस अवसर पर पूर्व नागपुर युवक काँग्रेस अध्यक्ष अक्षय दिलीप घाटोले ने कहा कि साढ़े चार सालों में मोदी सरकार ने सीवाये जुमलेबाज़ी के देश के युवाओं को देश के किसानों को कुछ नही दिया यही वजह है कि हाल ही में हुए मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहाँ जहाँ मोदी की सभाएं हुई वहां वहां से भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. क्योंकि जनता को भी अब इस बात का आभास हो चुका है कि देश जुमलेबाज़ों के हाथ मे देकर हमने बहुत बढ़ी गलती की है.

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तौसीफ खान ने कहा कि हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख डालने का वादा था वो तो हुआ नही बल्कि अनगिनत विदेश यात्राएं और चुनाव प्रचार मे ही मोदी सरकार ने अपना सारा वक्त गुजारा हे खुद को प्रधान सेवक बताकर प्रचार सेवक का काम कर रहे हे PM कि इनी हरकत की वजह से विदेश मे भारत की छवि धूमिल हुई है.

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के फजलुर रहमान कुरैशी,शहर महासचिव शाहबाज़ खान चिश्ती,नावेद शेख,राज बोकडे,सौरभ शेळके,स्वप्निल बावनकर,विजय मिश्रा,पियुष खडगी,भोजराज लक्षणे,आकाश मलेवार,संदीप मस्के,हरीष निमजे,दुर्गश हिंगणेकर,राहुल मोहोड,इरफान शेख,प्रज्वल शनिवारे,हर्षद बादुले,निखिल चनेकर,जितेन्द चव्हान,अर्पण रामटेके,मोटु गुरव नितिन,जुमळे,रीषी चव्हान,आयुष चव्हान,अर्पण रामटेके,हनी सोनकुसरे,वैभव गडीकर,प्रज्वल सुखदेवे,शैलेश लाडे,रूषभ धुळे,अविनाश कलमकर,परीमल नवले,अक्षय खडगी उपस्तिथ थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.