Published On : Wed, Aug 29th, 2018

भीतरी मार्गों पर फुटपाथ, सड़कों पर पार्किंग का कब्जा

Advertisement

नागपुर: आरेंज सिटी के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों का वर्चस्व होने के कारण मार्गों पर चलना दिनोंदिन खतरनाक साबित होते जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर छोटे मार्गों पर वाहनों की पार्किंग के कारण नागरिकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. चौपहिया वाहन गली और छोटे मार्गों पर पार्किंग किए जाने से रोजाना विवाद की नौबत आ रही है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

व्यावसायिक क्षेत्रों के छोटे मार्गों पर चौपहिया वाहनों का कब्जा सुबह 9 से रात 9 बजे तक बरकरार रहता है. नागरिकों की शिकायत होने के बावजूद यातायात पुलिस विभाग चाहकर भी कार्रवाई करने में असमर्थ बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार दबाव तंत्र के चलते मार्गों पर वाहनों की पार्किंग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है.

सिटी में वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. पार्किंग की व्यवस्था कहां और कैसे होगी, इस बात को लोग नजरअंदाज कर सार्वजनिक जगहों का उपयोग बतौर पार्किंग के धड़ल्ले से कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.