Published On : Wed, Aug 29th, 2018

मेट्रो का पिलर फिर हुआ टेढ़ा

Advertisement

नागपुर: मोदी नंबर-2 के सामने शाम को फिर हडकंप मच गया, जब निर्माण के दौरान पिलर एक ओर झुक गया. इसके बाद आनन-फानन में दोनों ओर से ट्राफिक को बंद कर दिया गया और मामले को छिपाने की कोशिश की गई. परंतु स्थानीय निवासियों ने सच्चाई सामने ला ही दी.

जानकारी के अनुसार मोदी नंबर-2 के सामने सेंट्रिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान शटर लगाने के दौरान पिलर हिल गया और एक ओर झुक गया. शाम 5.30 बजे के आसपास घटना हुई. इसके बाद कार्य कर रही कम्पनी एफ्कान के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ क्रेन बुलाई. क्रेन आने तक मार्ग का आवागमन दोनों ओर से रोक दिया गया. क्रेन की सहायता से पिलर को सीधा किया गया. इस बीच बाजार परिसर में हलचल मच गई.

लोगों ने इसकी सूचना सभी को दी. मुंजे चौक से आनंद टाकीज तक मार्ग बंद करने से लोगों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि रात में कांक्रीटिंग का काम करना है. सावधानी के लिए मार्ग को बंद किया गया था. दहशत पैदा होने जैसी कोई बात नहीं थी, हां पिलर थोड़ा जरूर झुक गया था, क्रेन के माध्यम से उसे पुन: सीधा किया गया.

रीच वन में ही घटनाएं
पिलर निर्माण हो या फिर चलते वाहन के बीच बड़ा रॉड गिरने की घटना, रीच वन में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं. रीच वन के प्रमुख देवेंद्र रामटेककर की उदासीनता के कारण ही संभवत: बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं.

Advertisement

अधिकारियों और कर्मचारियों तथा कांट्रेक्टर कम्पनियों के प्रतिनिधियों में पकड़ नहीं होने के कारण ही राहगीरों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों को रीच वन की ओर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. रीच वन में निरंतर घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाने होंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.