Published On : Mon, Jul 11th, 2016

मंत्री बनते ही आठवले ने मोदी सरकार को किया कटघरे में खड़ा

Advertisement

Ramdaas Athavle
नई दिल्ली/ नागपुर:
आरपीआई सांसद रामदास आठवले ने मंत्री बनते ही सबसे पहले मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में आठवले ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु विश्‍वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ अन्याय हुआ। उन्होने कहा कि बिना वजह ही कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला बना दिया गया जबकि जो आरोप थे वे साबित नहीं हो पाए थे।

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की खबरें आई थी लेकिन यह इसका कोई सही साक्ष्य नहीं मिल पाया। इसके बावजूद भी कन्हैया को हिरासत में लिया गया। आठवले ने कहा कि कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना सही नहीं था।

आठवले ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जिस तरह के राजनैतिक दल की अपेक्षा रखते थे वैसा दल अब तक खड़ा नहीं हो पाया।
हाल ही में आठवले को मोदी सरकार ने केंद्र में राज्यमंत्री बनाया है ताकि दलित मतदाताओं को लुभाया जा सके। आठवले का दावा है कि मुंबई नगरपालिका के चुनाव में उनके बिना किसी दल को बहुमत नहीं मिलेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.