Published On : Mon, Sep 4th, 2017

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस का इनकार

Advertisement

मुंबई: राम रहीम की मुंहबोली बेटी और राजदार हनीप्रीत को रविवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, हरियाणा पुलिस अभी इसकी पुष्टी नहीं कर रही है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान को हरियाणा पुलिस और मुंबई पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हनीप्रीत को सोमवार को पंजाब लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें, 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता थी। हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। उन पर कोर्ट के फैसले के बाद डेरा चीफ राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में भी दबिश दी थी।

खबर है कि हनीप्रीत मुंबई से फ्लाइट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपना भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। हनीप्रीत के खिलाफ पंचकुला में हिंसा को उकसाने और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

Advertisement

खास बात यह है कि राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद जब जेल भेजा गया था, उस दौरान हनीप्रीत भी उसके साथ गई थीं। हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। उसके बाद उसे ढूंढने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी कर दी थी। हनीप्रीत इंसा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की चर्चाएं हरियाणा पुलिस में रविवार रात से हो रही हैं। लेकिन अभीतक हनीप्रीत की गिरफ्तारी की हरियाणा पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी।

वहीं इस मामले में डेरा की चेयरपर्सन विपासना का कहना है कि, 25 अगस्त के बाद हनीप्रीत का डेरे से कोई लेना देना नहीं है। हनीप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर करे।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges