Published On : Fri, Sep 21st, 2018

ये एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर ‘श्रीदेवी’ के रोल में आएंगी नज़र!

Advertisement

मुंबई: इंडियन सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़ी यादों का सिलसिला बरकरार है। इन यादों को ताजा करने के लिए बहुत जल्द हमें श्रीदेवी के रोल को एक बार फिर से देखने का मौका मिलने वाला है।

सोचने वाली बात ये है की अगर श्रीदेवी बड़े पर्दे पर नज़र आती हैं तो उनका रोल कौन सी एक्ट्रेस प्ले करेंगी। क्योंकी श्रीदेवी जी का रोल प्ले करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

कहा जा रहा है की ‘यारियां’ और ‘अय्यारी’ फेम रकुल प्रीत सिंह को साऊथ में एन टी रामाराव के जीवन पर बन रही फिल्म में श्रीदेवी का रोल दिया गया है।

इंडियन सिनेमा की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की पहचान जितनी हिंदी फिल्मों में थी उतनी ही साऊथ की फिल्मों में भी थी। उन्होंने एनटीआर के साथ वेटागाडु, बोब्बिली पुली, जस्टिस चौधरी और कोंडावेट्टी सिम्हा में काम किया था।

Advertisement

कहा जा रहा है की एनटीआर बायोपिक के मेकर्स चाहते थे कि श्रीदेवी के रोल के लिए उन्हें कोई एक्ट्रेस से मिलता जुलता चेहरा मिले और साथ ही वो उनके हाव-भाव को भी पकड़ सकें। रकुल प्रीत उन्हें इस रोल में फिट लगीं।

सूत्रों के मुताबिक रकुल की डेट्स को लेकर कुछ प्रॉब्लम्स हैं लेकिन उसे सुलझा लिया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों काफ़ी बिज़ी हैं। बॉलीवुड में वो अजय देवगन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कर रही हैं तो उनके पास तमिल की तीन और तेलुगु की एक फिल्म है।

हाल ही में ख़बर आई थी कि विद्या बालन को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभिनेता और फिल्मकार नंदामूरी तारक रामाराव यानि एन टी रामा राव के जीवन पर बनी रही फिल्म में उनकी पत्नी बसवतारकम के रोल के लिए चुना गया है।

इस फिल्म का डायरेक्शन कृष कर रहे हैं। वही इस फिल्म को बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी प्रोड्यूस करने वाले हैं, एनटीआर, आंध्र प्रदेश के 7 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहे और राजनीति में आने से पहले एनटी रामाराव खुद एक फिल्म एक्टर थे। साथ ही उन्होंने फिल्मों का निर्माण निर्देशन एडिटिंग भी की थी। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।

Credit: Ennaduniya

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.