गुजरात के गिर वन में 11 शेरों के शव मिले हैं जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस संबंध में एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी मृत शेर पिछले कुछ दिनों में गिर (पूर्वी) मंडल मुख्यत: दालखनिया रेंज में मिले हैं.
उप वन्य संरक्षक, गिर (पूर्वी) पी. पुरुषोत्तम ने कहा, ‘हमें गिर पूर्वी वन्य रेंज से 11 शेरों के शव मिले हैं.’ उन्होंने बताया कि प्रशासनिक उद्देश्य से गिर वन को पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में बांटा गया है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक शेरनी का शव बुधवार को अमरेली जिले के राजुला के पास वन से बरामद किया गया और तीन अन्य शेर उसी दिन दालखनिया रेंज में मृत पाए गए.
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सात और शेरों के शव बरामद किए गए हैं. वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक द्वारा की जाएगी. गुप्ता ने कहा, ‘प्रारंभिक सूचना से पता चला है कि आपस में लड़ने के कारण आठ शेरों की मौत हुई. शेष तीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.’
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate





