Published On : Fri, Sep 23rd, 2016

बी.के.वी.वी. में वेकोलि का राजभाषा ‘प्रश्न मंच’ संपन्न

Advertisement

bkvv
नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में चल रहे राजभाषा पखवाडा के क्रम में तेलनखेडी स्थित भारती कृष्णा विद्या विहार (बी.के.वी.वी.) में आज राजभाषा ‘प्रश्न मंच’ संपन्न हुआ।

करीब 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या नागलक्ष्मी देवी ने इस पहल के लिए वेकोलि का धन्यवाद किया। सवालों के सही जवाब देने वाले छात्रों को तुरंत पुरस्कृत किया गया। ‘प्रश्न मंच ‘ का समन्वय वेकोलि के डॉ. मनोज कुमार, दिनेश टेंभुर्णे (दोनों सहायक प्रबंधक, राजभाषा) एवं तरुण पालीवाल, सहायक प्रबंधक (आई.ई.डी.) ने किया।

कम्पनी मुख्यालय में भी आज स्लोगन प्रतियोगिता एवं हिन्दीतर भाषी कर्मियों के लिये टिप्पण-आलेखन प्रतियोगिता. संपन्न हुई। राजभाषा पखवाडा का समापन गुरुवार 29 सितंबर को होगा। इसके पूर्व मुख्यालय एवं क्षेत्रों में संपन्न काव्य-प्रतियोगिता के दो-दो विजेता अपनी काव्य-रचना की प्रस्तुति करेंगे।