Published On : Fri, Feb 7th, 2020

नागपुर के साथ विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश, फसल चौपट

Advertisement

नागपुर: गुरुवार – शुक्रवार की रात, फिर सुबह-शाम उपराजधानी के साथ ही विदर्भ के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने के साथ ही सर्दी भी बढ़ा दी। वहीं, शनिवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण में एंटी साइक्लोन बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नागपुर के साथ ही विदर्भ में लगातार नमी आने का सिलसिला जारी है। इससे का असर शुक्रवार को नागपुर सहित विदर्भ के कुछ हिस्सों में देखने को मिला। शुक्रवार को दिनभर बादलों के बीच सूर्यदेव की लुका-छिपी चलती रही। देर रात और सुबह की बारिश के कारण दिनभर सर्दी बनी रही।

बारिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम होने से 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को नागपुर में 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, देर रात भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है वहीं, उसके बाद मौसम खुलने से न्यूनतम तामपान में गिरावट आने की संभावना है जो सर्दी बढ़ाएगा। फिलहाल अधिकतम तापमान में सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार 7 फरवरी को नागपुर के साथ-साथ, विदर्भ के यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और ब्रह्मपुरी के कुछ हिस्सों में कई जगह बारिश हुई। यवतमाल में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

बेमौसम बारिश से रबी फसलें चौपट
विदर्भ के लगभग सभी जिलों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं फसलों का भारी नुकसान होने की खबर मिली है। अमरावती के परतवाड़ा में शुक्रवार शाम 5.45 बजे से धुआंधार बारिश हुई जो देर रात तक चलती रही। इस बारिश से रबी मौसम की बची हुई चने और तुअर की फसल बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है।

किसानोंं ने अपने खेतों में तुअर की फसल काटकर उनके ढेर लगा रखे थे जो बारिश में पूरी तरह भीग गए। पथ्रोट, बोराला पायविहिर, जनुना, वाघडोह, गोंडवागोली परिसर में हुई बारिश के कारण गेहूं, प्याज और संतरे की फसल को भारी क्षति पहुंची है। भंडारा और गोंदिया जिले में शुक्रवार को भी बारिश हुई। इससे सब्जी की फसल प्रभावित हुई।

तिरोड़ा शहर के कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। गड़चिरोली जिले में गुरुवार देर रात तक हुई बारिश के कारण आदिवासी विविध सहकारी संस्थाओं के पास गोदामों के अभाव में खुले आसमान तले रखा गया लाखों रुपए का धान भीग गया। शुक्रवार प्रात: धानोरा तहसील के पेंढरी स्थित आदिवासी विविध सहकारी संस्था के खरीदी केंद्र पर पहुंचकर किसानों ने धान के बोरे बदले और उपज को बचाने का प्रयास किया। यवतमाल जिले में गुरुवार रात हुई बारिश से रबी की गेहूं, चना, सब्जी, तुअर, कपास आदि फसल को क्षति पहुंचने की खबर है। वर्धा जिले के गाड़ेगांव, रोहणखेड़ा, चाकणी, कानगांव, कोसुर्ला आदि परिसर के खेतों को बारिश से नुकसान पहुंचा है।

Advertisement
ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

बीज नहीं उगे, किसानों पर दोहरी मार ...#newsupdate #maharashtranews #latestnews #maharashtra

बीज नहीं उगे, किसानों पर दोहरी मार ...#newsupdate #maharashtranews #latestnews #maharashtra

गांव जाने निकला मजदूर बना लुटेरों का शिकार! #nagpurnews #crime #murdernews #loot #newsupdate

गांव जाने निकला मजदूर बना लुटेरों का शिकार! #nagpurnews #crime #murdernews #loot...

मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt #newsupdate

मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt...

छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate

छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate

डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews

डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges