Published On : Sat, Feb 8th, 2020

Horoscope Today 8 February: धनु राशि में बना 3 ग्रहों का संयोग, देखें किस राशि को कितना लाभ

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) शनिवार 8 फरवरी को 8वीं राशि वृश्चिक को छोड़कर मंगल गुरु की राशि धनु में आकर गुरु और केतु का हालचाल पूछ रहे हैं। दूसरी ओर चंद्रमा का संचार आज अपनी राशि कर्क में हो रहा है। ग्रहों की यह स्थिति आज आपके लिए क्या कुछ कहती है जानिए…

आपको यात्रा से लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। आशानुकूल लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। रुके कार्य आज ही निपटा सकते हैं, किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुछ धार्मिक कार्य भी करेंगे। निवेश भी आपके लिए लाभदायक है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: रुका धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज नौकरीपेशा और व्‍यापारियों के लिए भी शुभ दिन है। शत्रु निर्बल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ होगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज कार्य बनने की खुशी होगी। संपर्कों में लाभ होगा। आय के नए रास्‍ते खुलेंगे। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। सारे काम आसानी से बनेंगे। बुद्धि विवेक से काम लेंगे तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। शत्रुओं पर विजय और धन-मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्‍त होगी। गुरु मंत्र का जप करें। किसी कार्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। पिता और पुत्र में मतभेद हो सकता है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

सिंह: यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। आपके लिए अनुकूल दिन है। लाभ सुनिश्चित है। मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और मन की नकारात्‍मकता कम होगी। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या: कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या बनी रहेगी। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहारकुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। अशान्त वातावरण हो सकता है और यात्रा से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान कर, रक्षा करेगी। यात्रा में असुविधा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 56 फीसदी साथ देगा।

धनु: आपका प्रयास रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेंगे। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर और नए लोगों से परिचय होगा, सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। अच्‍छे लोगों की संगति का असर आपके ऊपर देखने को मिलेगा। भाग्‍य आज 95 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज आपकी राशि में धन लाभ के योग हैं। मनोकामना पूर्ति होगी। शुभ दिन है और यात्रा मंगलमय होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। पूर्ण बुद्धि-विवेक का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है। भाग्‍य आज 81 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वरना मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। शारीरिक व्यथा बढ़ सकती है। सुखों में कमी के कारण घरेलू झगडे़ भी हो सकते हैं। भाग्‍य आज 45 फीसदी साथ देगा।

मीन: अशुभ समाचार मिलने से तनाव होगा। अप्रिय घटना की आशंका है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.